झांसी बनेगा डेटा सेंटर का क्लस्टर, बनेंगे बीडा में डेटा सेंटर
झांसी। बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानि बीडा झांसी और बुंदेलखंड की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। डेटा सेंटर तैयार करने के लिए प्रतिष्ठित कंपनियों ने उत्तर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव दिया है, जिनमें पेटीएम और सिफी टेक्नोलॉज़ीज प्रमुख हैं।

झांसी। बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानि बीडा झांसी और बुंदेलखंड की नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार झांसी के बीडा में डेटा सेंटर का क्लस्टर तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। डेटा सेंटर तैयार करने के लिए कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने उत्तर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव दिया है, जिनमें से पेटीएम और सिफी टेक्नोलॉज़ीज प्रमुख हैं। इन कंपनियों के इस क्षेत्र में आगमन से बुंदेलखंड की बदलती पहचान को न सिर्फ मजबूती मिलेगी बल्कि स्थानीय तकनीकी दक्षता प्राप्त युवाओं के झिलए भी अवसर के द्वार खुलेंगे। अभी हाल के ही दिनों में बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी को ग्रीनफील्ड इंडस्ट्रियल सिटी परियोजना के रूप में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आधारिकारिक पर्यावरणीय मंजूरी दी।
डेटा सेंटर का क्लस्टर तैयार किया जा रहा
तेजी से जमीन अधिग्रहण की ओर कदम बढ़ा रहे बीडा में विभिन्न सेक्टर्स के निवेशक रुचि दिखा रहे हैं। योगी सरकार की मंशा है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में डेटा सेंटर के क्लस्टर तैयार हों। बीडा को लेकर मुख्यमंत्री की सक्रियता ने निवेशकों को यहां आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी का नतीजा है कि पेटीएम और सिफी टेक्नोलॉज़ीज ने बीडा में डेटा सेंटर तैयार करने के लिए शासन को प्रस्ताव दिया है।
बीडा के सीईओ का बयान
डेटा सेंटर का क्लस्टर तैयार किया जाएगा। इसके लिए कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने इच्छा जताई है। पेटीएम और सिफी टेक्नोलॉज़ीज ने बीडा में डेटा सेंटर तैयार करने की इच्छा जताते हुए शासन को प्रस्ताव दिया है। इन प्रस्तावों पर विचार करते हुए कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
सरकारी प्रस्ताव और डेटा सेंटर से संबंधित प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


