Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsBHEL Achieves Milestone in Rail Transport with Traction Transformer Supply for Vande Bharat Sleeper Trains
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए ट्रैक्शन ट्रांसफार्मर आपूर्ति शुरू

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए ट्रैक्शन ट्रांसफार्मर आपूर्ति शुरू

संक्षेप:

Jhansi News - फोटो नंबर 13 भेल के अधिकारी हरी झंडी दिखाते हुए। झांसी,संवाददाताभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने रेल परिवहन क्षेत्र के लिए अपनी ''मेक इन इ

Jan 14, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने रेल परिवहन क्षेत्र के लिए अपनी ''मेक इन इंडिया'' पहल के अंतर्गत एक प्रमुख उपलब्धि हासिल कर ली। इसके अंतर्गत टीआरएसएल के साथ बीएचईएल के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा निष्पादित की जा रही प्रतिष्ठित वंदे भारत सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति प्रारम्भ कर दी गई है । आज बीएचईएल की झांसी इकाई में एक फ्लैग-ऑफ समारोह आयोजित किया गया। निदेशक (औद्योगिक प्रणाली और उत्पाद) बानी वर्मा, , निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास) एस एम रामनाथन, , बीएचईएल ने वर्चुअल माध्यम से और झांसी इकाई के कार्यपालक निदेशक रिज़वान फैसल सिद्दीक़ी ने प्रत्यक्ष्य रूप से हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर के प्रथम सेट को गंतव्य के लिये रवाना किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर को वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की अंतिम असेंबली के लिए कोलकाता भेजा जा रहा है। बता दें कि विगत वर्ष बीएचईएल और टीआरएसएल के संयुक्त कंसोर्टियम को भारतीय रेल्वे से वंदे भारत के 80 ट्रेन सेट का महत्वपूर्ण कार्यादेश प्राप्त हुआ था । अस्सी 80 वंदे भारत ट्रेन सेट के लिये 2670 केवीए के कुल 320 ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति बीएचईएल की झांसी इकाई द्वारा की जानी है । बीएचईएल द्वारा निर्मित यह पहला एस्टर ऑयल से भरा अब तक का सबसे उच्च रेटिंग वाला मॉड्यूलर ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मर है । इसकी टाइप टेस्टिंग (शॉर्ट सर्किट टेस्ट सहित) सफलतापूर्वक संपन्न हुई और ॅकरअ द्वारा भी देखी गई है । इस अवसर पर भेल के महाप्रबंधकगण, डीआरओ, विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन/ एसोसियेशन के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।