सत्तर साल से अधिक आयु वालों के तुरंत बन रहे आयुष्मान कार्ड

Apr 14, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - सत्तर साल से अधिक आयु वालों के तुरंत बन रहे आयुष्मान कार्ड मंडल

सत्तर साल से अधिक आयु वालों के तुरंत बन रहे आयुष्मान कार्ड

झांसी। सत्तर साल से अधिक आयु के जो भी है उनके आयुष्मान कार्ड तुरंत बनाए जा रहे है। मंडल भर में अब तक 72 हजार से अधिक के कार्ड बनाए जा चुके है। बताया कि बुजुर्गो को मुफ्त अच्छा इलाज दिलाने के लिए ही तेजी से कार्य हो रहा है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान वय वंदना योजना के सभी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए योगी सरकार विशेष अभियान चला रही है। झांसी मंडल में अभी तक अभियान चलाकर 72,020 कार्ड बनाए जा चुके हैं। लक्ष्य यह है कि झांसी मंडल के तीनों जिलों में 70 साल के और उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बना दिए जाएं।वर्तमान

समय में इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जन प्रतिनिधियों के साथ ही प्रदेश सरकार के कई विभागों की मदद ली जा रही है। योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों के उपचार में प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक का कवरेज प्रदान किया जाता है।प्रदेश सरकार के निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज एवं ग्राम विकास विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग और सूचना विभाग समन्वय स्थापित कर अभियान को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।शिक्षक समेत कई विभाग आसपास के क्षेत्रों में 70 साल के और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को चिह्नित कर उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने में मदद कर रहे हैं। झांसी मंडल में योजना के अंतर्गत 72,020 कार्ड बनाए जा चुके हैं। झांसी जिले में 31446, जालौन जिले में 27667 और ललितपुर जिले में 12907 कार्ड बनाए गए हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।