
बानमोर,साँक,मुरैना खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू
Jhansi News - फोटो 12 एवं 13झांसी संवाददाता। झांसी मंडल के बानमोर–साँक–मुरैना रेल खंड पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली शनिवार को सफलतापूर्वक शुरू कर दी गई । इ
झांसी मंडल के बानमोर–साँक–मुरैना रेल खंड पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली शनिवार को सफलतापूर्वक शुरू कर दी गई । इस अत्याधुनिक तकनीक से ट्रेनों के बीच हेडवे कम होगा और लाइन क्षमता में वृद्धि होगी जिससे पंक्चुअलिटी में सुधार होगा और मानवीय भूल की संभावना कम होने के साथ यात्रियों की सुरक्षा और अधिक सुनिश्चित होगी । इस परियोजना के अंतर्गत दो ब्लॉक सेक्शन एक ही दिन में चालू किए गए हैं। बानमोर, साँक एवं मुरैना तीनों स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग अपग्रेड तथा (ट्रैक डिटेक्शन उपकरण) स्थापित किया गया है जिससे सिग्नलिंग की विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त 13 सिग्नल अपग्रेड कर चार पहलू सिग्नल लागू किया गया और इंटरलॉक लेवल क्रॉसिंग संख्या 446 को भी एबीएस के अनुरूप किया गयाI इस वित्तीय वर्ष में झाँसी मंडल में अब तक 11 ब्लॉक सेक्शन (92.75 किमी) चालू किए जा चुके हैं।
सिथौली–बिरलानगर दिसंबर 2025, मुरैना–सिकरोदा–हितमपुर,जनवरी 2026 तथा दैलवारा–ललितपुर–जीरोन (ललितपुर यार्ड रीमॉडलिंग सहित) दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। यह कार्य मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार केमार्ग दर्शन तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नन्दीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) पी.पी. शर्मा सहित परिचालन एवं सिग्नल-दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के सक्रिय सहयोग से पूर्ण किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




