Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsAshish Tiwari Elected Unopposed as Deputy Chairman Amid BJP Support
सारे कयास अटकलें खत्म आशीष तिवारी निर्विरोध बने उप सभापति

सारे कयास अटकलें खत्म आशीष तिवारी निर्विरोध बने उप सभापति

संक्षेप:

Jhansi News - आशीष तिवारी को निर्विरोध उप सभापति के रूप में चुना गया है। शुक्रवार को नगर निगम में चुनाव हुए, जिसमें कोई अन्य उम्मीदवार सामने नहीं आया। तिवारी का नामांकन पत्र सही पाया गया और उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उप सभापति का कार्यकाल छह माह का होगा।

Dec 12, 2025 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

सारे कयास और अटकलों के बाद आखिरकार आशीष तिवाी को निर्विरोध उप सभापति के तौर पर चुन लिया गया है। शुक्रवार को उप सभापति पद के लिए चुनाव कराए गए, जिसमें कार्यकारिणी सदस्य आशीष तिवारी निर्विरोध उप सभापति चुने गए। उनकी जीत पर पार्टी के बड़े नेताओं और समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। चुनाव नगर निगम के महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में कराया गया। जैसा कि पूर्वानुमान था कि उपसभापति पद के लिए चुनाव निर्विरोध कराया जाएगा, वैसा ही हुआ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य आशीष तिवारी उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से नगर निगम में उपसभापति चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सहायक निर्वाचन अधिकारी अखिल कुमार पांडेय, अंकुर सिंह, आदित्य कौशिक और सदन प्रभारी डॉ. राघवेंद्र सिंह की मौजूद रहे। दोपहर 1 बजे नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गई, लेकिन किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि सदन कक्ष में कई कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। चूंकि नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम समय 1.30 बजे तक था। उससे ठीक 10 मिनट पूर्व 1.20 बजे उप सभापति पद के प्रत्याशी आशीष तिवारी ने अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रत्याशी के प्रस्तावक के रूप में नेता सदन दिनेश प्रताप सिंह बुंदेला बंटी राजा मौजूद रहे। नामांकन पत्र की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उसे वैध पाया। इससे पूर्व नटराज सरोवर होटल में भाजपा नेताओं की बैठक हुई, जिसमें उप सभापति पद के लिए नामों पर चर्चा हुई और आशीष तिवारी के नाम पर मुहर लगाई गई। इसके पश्चात महापौर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण नगर निगम पहुंचे। जहां आशीष तिवारी के नाम की घोषणा की और उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने को कहा गया। जिस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी सदस्यों एवं सभासदों ने एक राय होकर सहमति जताई। सहमति के अनुसार आशीष तिवारी निर्विरोध उपसभापति पद पर निर्वाचित हुए। चुनावी प्रक्रिया संपूर्ण होने के बाद नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, सदन प्रभारी डॉ. राघवेंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी अखिल कुमार पांडेय, अंकुर सिंह ,आदित्य कौशिक की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी द्वारा आशीष तिवारी को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण जनप्रतिनिधियों ने निर्विरोध निर्वाचित हुए आशीष तिवारी को पुष्प माला पहनकर स्वागत किया और मिठाइयां बाटी। मालूम हो कि उप सभापति पद के रिक्त स्थान पर चुनाव कराए जाने को लेकर लगभग छह माह से मंथन चल रहा था। यहां यह बताना जरूरी है कि उपसभापति का कार्यकाल एक वर्ष का होता है। ऐसे में नव निर्वाचित उप सभापति को सिर्फ छह माह का कार्यकाल ही मिलेगा। इस प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी के महापौर बिहारी लाल आर्य का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी जो भी निर्णय लेती है वह पार्टी के साथ जनप्रतिनिधियों के बीच बैठकर लिया जाता है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी जो भी कार्य करती है वह भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान निर्णायक निर्णय पर काम किया जाता है। हमारा जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी है वह भारतीय जनता पार्टी के नियमों का निरंतर पालन करता है। इस मौके पर पूर्व सभापति सुशीला दुबे, प्रियंका साहू, सुनील नैनवानी, भरत सेन, रितिका गौरव तिवारी, विकास नीति यादव, आशीष चौकसे, आशीष रायकवार, निधि वर्मा, प्रदीप खटीक, अमित राय, शुगर पाल, अरविंद झा सहित सभासद प्रतिनिधि मौजूद रहे।