
एआई विषय पर हुआ मंथन, उच्च शिक्षा में बढ़ रही भूमिका
Jhansi News - परिषद के साथ मेटा बिजनेस पार्टनर से हुई एक दिनी गोष्ठीभविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरुक रहना होगा फोटो नंबर 13 मंच पर बोलते हुए कुलपति। फोटो नंबर 14
उच्च शिक्षा में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर बुविवि में मंथन हुआ। उच्च शिक्षा विषय पर विद्यार्थी परिषद और मेटा बिजनेस पार्टनर ने एक दिवसीय गोष्ठी हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि एआई की उच्च शिक्षा में भूमिका बढ़ रही है। वहीं भविष्य में आने वाली चुनौतियों को लेकर जागरुक रहने की बात भी रखी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जुड़े कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही रहे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय ने की। विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के प्रति जागरूक किया।
मुख्य अतिथि घनश्याम शाही ने कहा कि का युवा भारत के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आ"ान किया कि वे केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने संगठन, नेतृत्व और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण भी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय ने विश्वविद्यालय में हो रहे नवाचारों और शैक्षणिक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होंगे। इस दौरान कैप्टन हितेश गौतम, मनीष राय , तरुण बाजपेई , निर्भय विभाग , आकाश राजपूत , बृजेश मिश्रा , विवेक सिंह , डॉ शशिकांत, डॉ अवधेश गौड़ , डॉ लखन , डॉ मुकुल, डॉ जाकिर, डॉ अनु सिंगला , डॉ काव्य दुबे, डॉ अतुल मकरारिया, प्रो सौरभ श्रीवास्तव , डॉ अंजलि श्रीवास्तव , डॉ शुभांगी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




