साइबर ठगी से बचकर रहें, बीएलओ नहीं मांगते ओटीपी:डीएम

Nov 25, 2025 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

Jhansi News - किसी भी तरह की अफवाह से बचें, सीधे बीएलओ से मिलें झांसी,संवाददाताएसआईआर को लेकर फार्म में मोबाइल नंबर भी मांगे जा रहे है लेकिन सभी लोग अच्छी तरह से यह

साइबर ठगी से बचकर रहें, बीएलओ नहीं मांगते ओटीपी:डीएम

एसआईआर को लेकर फार्म में मोबाइल नंबर भी मांगे जा रहे है लेकिन सभी लोग अच्छी तरह से यह जान लें कि किसी भी व्यक्ति से कोई ओटीपी की मांग नहीं हो रही है। सभी साईबर ठगी से सावधान रहें। डीएम मृदुल चौधरी ने जारी सूचना में लोगों को चेताया कि किसी के मांगने पर ओटीपी कतई न बताएं। किसी भी तरह की अफवाहों से बचेें और यदि किसी तरह की शंका हो तो इसका बीएलओ से निवारण कराएं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्र भरने के लिए कुछ अराजक तत्वों द्वारा बूथ लेवल अधिकारी (एसआईआर या निर्वाचन विभाग का प्रतिनिधि बनकर मतदाताओं से मोबाइल नंबर पर ओटीपी मांग रहे हैं।

डीएम ने जारी सूचना में कहा कि सभी वोटर गणना प्रपत्र को भरने की प्रक्रिया में बीएलओ द्वारा किसी भी प्रकार का ओटीपी नहीं मांगा जा रहा। ऐसे मामलों में उन्होंने सभी मतदाताओं से पूरी तरह से सतर्क रहने व जागरुक रहने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां साइबर ठगी या धोखाधड़ी के अंतर्गत संदेहास्पद हैं। यदि किसी मतदाता से फोन कॉल, मैसेज या अन्य माध्यम से ओटीपी मांगने का प्रयास किया जाता है तो ऐसी कॉल पर ध्यान न दिया जाए। ऐसी कॉल को तुरंत अस्वीकार कर दें। कहा कि गणना प्रपत्र भरने में भी सहयोग कर रहे है, मतदाता स्वयं भी गणना प्रपत्र भरकर अपने बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। एसआईआर संबंधी लिंक की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस प्रकार की अफवाहों एवं धोखाधड़ी से निपटने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।