झांसी में सपा के पूर्व विधायक की 24.28 करोड़ की संपत्ति कुर्क
झांसी में सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने 24 करोड़ 28 लाख की संपत्ति कुर्क की है, जो अवैध रूप से अर्जित की गई थी। अब तक लगभग 596 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।
झांसी, संवाददाता। गरौठा से सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई की शिकंजा कसता जा रहा है। जिला प्रशासन ने गुरुवार को तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक की 24 करोड़ 28 लाख से अधिक की संपति कुर्क कर ली। यह संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने के बाद करीबियों के नाम पर कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक की अब तक लगभग 596 करोड़ की संपति कुर्क की जा चुकी है।एसपी सिटी प्रीति सिंह और उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी गुरुवार को भारी पुलिस बल व राजस्व विभाग के कई अधिकारियों के साथ सबसे पहले करगुवां जी स्थित जमीन पर पहुंचे।
डुगडुगी पिटते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। मुनादी कराकर जमीन की कुर्की का ऐलान किया गया। इसके बाद प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में जमीन की नपाई की गई। हदबंदी करके कुर्क से संबंधित नोटिस भी चस्पा किया गया। इसके बाद टीम भगवंतपुरा और वनगुआ में पहुंची। वहां पर भी अवैध तरीके से अर्जित की गई जमीनों पर कार्रवाई की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि वाद संख्या 1651/26 के क्रम में न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त दीप नारायण उर्फ दीपक की अवैध रूप से अर्जित संपति को 14-एक गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया है। करगुवां जी, वनगुआ और भगवंतपुरा क्षेत्र में स्थित यह संपत्तियां सहयोगी कैलाश नारायण, एसआर रेजिडेंसी, अशोक गोस्वामी, मुन्ना लाल तथा अभिषेक गोस्वामी के नाम से दर्ज थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


