खेत में 10 फीट लंबे अजगर से मचा हड़कंप
Jhansi News - खेत में 10 फीट लंबे अजगर से मचा हड़कंपकई घंटों के रेस्क्यू बाद वन विभाग ने पकड़कर अन्य जगह छोड़ाफोटो नंबर 09 अजगर को काबू में करती वन विभाग की टीम।झांसी,

झांसी के बामोर मंडी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक किसान के खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने बच्चों व मवेशियों को घरों में कैद किया। और स्वयं निगरानी करने लगे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे कपड़कर अन्य जगह जंगल में छोड़ दिया है। बामोर मंडी के करीब गांव के गौरीशंकर प्रजापति का खेत है। वह खेत पर गए थे। तभी उन्होंने करीब 10 फीट लंबा अजगर तो दंग रह गए। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
सूचना पर 112 पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामकेश कुमार, अतुल कुमार, विवेक तिवारी वहां पहुंचे। उन्होंने वन विभाग की टीम को बुलाया। वन विभाग की टीम ने सर्प मित्र मयंक ठाकुर की मदद ली। आनन-फानन में रेस्क्यू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर काबू में लिया गया। इसके बाद मोती कटरा के जंगलों में छोड़ दिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने कहा कि अगर कोई जंगली जीव-जंतु दिखाई देता है तो उस पर निगरानी रखें। उसे भागने न दें। मारने की कोशिश न करें। वन विभाग को तुरंत खबर करें। कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




