Jaunpur News: रास्ते में रोककर युवक को पत्थर से मारा, सिर में गंभीर चोट
Jaunpur News: रामनगर (जौनपुर) में रास्ते पर आने-जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में पन्नालाल यादव को सिर में गंभीर चोट आई। पत्थर से घायल होने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jaunpur News: रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोकरा गांव में रास्ते में आने-जाने को लेकर दो पक्षो के विवाद में एक युवक को पत्थर से मारकर घायल करने का आरोप है। सिर में गंभीर चोट लगने पर घायल पन्नालाल यादव की हालत बिगड़ गई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस नेआरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे पन्नालाल यादव वह अपने घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान रास्ते में आने-जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के नन्दलाल यादव व उनकी पत्नी सरिता ने गाली-गलौज करते हुए उसे रास्ते में रोक लिया।
विरोध करने पर पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर लगने से पन्नालाल यादव के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। सिर में गंभीर चोट और हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर नेवढ़िया पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया निखिलेश तिवारी ने बताया की पीड़ित के तहरीर पर दो लोगो पर मुकदमा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

