सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
Jaunpur News - जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर एक चाय की दुकान के सामने पिकअप जीप की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अर्जुन वनवासी उर्फ पप्पू सिकरारा थाना के पास अपने रिश्तेदार के यहां आया था। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।

सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर सोमवार की रात थाना के समीप एक चाय की दुकान के सामने पिकअप जीप के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में पुलिस ने एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी अर्जुन वनवासी उर्फ पप्पू सिकरारा थाना के पास ही स्थित वनवासी बस्ती में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। देर रात वह सिकरारा चौराहे की तरफ पैदल ही राजमार्ग पर जा रहा था। उसी समय एक चाय की दुकान के पास मछलीशहर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप की चपेट में आने से वह घायल हो गया।
मौके पर ही पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस सेवा से इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस का दावा है कि दुर्घटना करने वाली पिकअप जीप को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



