हादसे में युवक की मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवां बाजार में रविवार की रात बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।महेशपुर गांव निवासी इंद्र बहादुर उपाध्याय का बेटा नितीश (22) बाइक से...
स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवां बाजार में रविवार की रात बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
महेशपुर गांव निवासी इंद्र बहादुर उपाध्याय का बेटा नितीश (22) बाइक से रिश्तेदारी में बरात में शामिल होने गया था। रात में वह घर लौट रहा था। शेरवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जेब में मिली डायरी के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी गयी। परिवार के लोग रात में ही अस्पताल पहुंच गए। बेटे को मृत देख परिजनों में कोहराम मच गया।