ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

May 07, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - शाहगंज में एफसीआई गोदाम के पास विशेष ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक दिलीप यादव की मौत हो गई। घटना शाम के समय हुई जब वह रेलवे ट्रैक के किनारे मौजूद था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

शाहगंज। नगर से सटे एफसीआई गोदाम के समीप बुधवार की शाम स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के गनवारा कनरा गांव निवासी 28 वर्षीय दिलीप यादव पुत्र राम भुवाल शाम के समय चिरैया मोड़ के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मौजूद था। इसी दौरान वाराणसी की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना कंट्रोल रूम से मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई।

जीआरपी ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।