युवा सम्मेलन में पढ़ाया देश भक्ति का पाठ
Jaunpur News - शाहगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 'संघ शताब्दी वर्ष' के अंतर्गत 'युवा सम्मेलन एवं समरसता गोष्ठी' का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सुनील ने युवाओं को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया। ईशान जायसवाल ने युवा क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक भोज के साथ हुआ।

शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के हनुमान गढ़ी सरकार लक्ष्मी नारायण वाटिका प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के "संघ शताब्दी वर्ष" के निमित्त 'युवा सम्मेलन एवं समरसता गोष्ठी' का आयोजन रविवार को रात्रि भोज के साथ सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि व वक्ता सह प्रांत प्रचारक सुनील ने युवाओं को संघ संस्थापक और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के विस्तृत जीवन परिचय के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अनुसरित करने हेतु युवाओं का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ईशान जायसवाल राम ने सरदार भगत सिंह एवं युवा क्रांतिकारियों के राष्ट्र हेतु उनके बलिदान को याद दिलाते हुए राष्ट्रसेवा में युवाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
समापन राष्ट्रगान एवं समरसता सहभोज के साथ हुआ। संचालन सह संयोजक धीरज पाटिल ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक प्रदीप यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए सभी सहयोगी बंधुओं के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला प्रचारक अमरजीत, नगर प्रचारक रवि, संघचालक दिलीप, नगर कार्यवाह हनुमान अग्रहरि, सह संयोजक धीरज पाटिल, अमित त्रिपाठी, क्षेमेंद्र सिंह, राहुल अन्ना, शिवा, विजय, प्रिंस, अनुराग, अवनीश, पवन, मुकेश, यश वर्धन सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में युवा व्यवसाई, विद्यार्थी एवं नगर के गणमान्य मौजूद रहे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


