तेज रफ्तार वाहन की चपेट में बाइक सवार युवक घायल
सतहरिया (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सतहरिया पुलिस चौकी अंतर्गत जौनपुर रायबरेली हाईवे पर स्थानीय

सतहरिया (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सतहरिया पुलिस चौकी अंतर्गत जौनपुर रायबरेली हाईवे पर स्थानीय बाजार के समीप गुरुवार रात करीब दस बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान 28 वर्षीय मानसिंह पटेल पुत्र बड़े लाल पटेल निवासी ग्राम सजई कला खुर्द, थाना पवारा, जौनपुर के रूप में हुई है।मानसिंह बाइक से घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सतहरिया चौकी पुलिस ने एम्बुलेंस से ले जाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने युवक की गंभीर हालत देखते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही घायल को तत्काल सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


