विराट कुश्ती दंगल आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जौनपुर, संवाददाता। चिंग सेंटर और जौनपुर तथा सभी मंडलों में स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करेगा। नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए लाभकारी

विराट कुश्ती दंगल आयोजित

जौनपुर, संवाददाता। तहसील केराकत के नई बाजार में आयोजित विराट कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और दंगल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि शासन खिलाड़ियों के लिए कोचिंग सेंटर और जौनपुर तथा सभी मंडलों में स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करेगा। नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए लाभकारी कदम उठाए जाएंगे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि कुश्ती स्वस्थ जीवन और मानसिक और शारीरिक विकास के लिए श्रेष्ठ खेल है। दंगल में नरायनपुर के सुनील यादव, अजगरा वाराणसी के राम आशीष, राम जनम, बनियापुर के आलोक, वाराणसी के शिवम, अजगरा के मैत्री और केराकत के अमन गोबरा ने जीत दर्ज की।

कई मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जीतेन्द्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण कुमार जायसवाल, पूर्व विधायक शैलेंद्र कुमार यादव ललई, पूर्व प्रमुख गोपाल सिंह समेत भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। कमेंट्री महेंद्र सिंह पहलवान ने की और रेफरी लक्ष्मण पहलवान रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।