विभिन्न संगठनों ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस,किशोरियों को किया जागरूक

Apr 08, 2026 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - पट्टीभरथराय गांव में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वेल्सपन फाउंडेशन और महिला विकास संस्थान द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 150 से अधिक महिलाएं और किशोरियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में किशोरियों को एनीमिया और माहवारी के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया।

विभिन्न संगठनों ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस,किशोरियों को किया जागरूक

सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पट्टीभरथराय गांव में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ और नॉलेज,मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के सयुंक्त तत्वाधान में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र की 150 से अधिक महिलाएं और किशोरियां शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरूवात में उमाशंकर ने बताया कि सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। मुख्य उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना हैं। इस कार्यक्रम में क्रिएशन की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किशोरियों और महिलाओं को एनीमिया पोषण और माहवारी के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस दौरान पूजा भारती, उमाशंकर, जय देवी, रीता सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।