Jaunpur News: 300 लाभार्थियों एवं बैंकर्स को दिया गया प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम युवा उद्यमी विकास योजना की लगी कार्यशाला या के मार्गदर्शन में समाधान समिति एवं कार्यालय डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, जौनपुर

Jaunpur News: 300 लाभार्थियों एवं बैंकर्स को दिया गया प्रशिक्षण

Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। युवाओं को स्वावलंबी बनाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें 300 से अधिक लाभार्थियों के साथ-साथ जनपद के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देशन एवं सीडीओ ध्रुव खाड़िया के मार्गदर्शन में समाधान समिति एवं कार्यालय डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन किया गया। कार्यशाला के प्रथम चरण में 300 से अधिक पंजीकृत युवा लाभार्थियों को सीएम युवा योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसमें कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं मुख्य वक्ता डॉ. अमित सिन्हा ने युवाओं को योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, ऋण आवेदन प्रक्रिया तथा व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी। दूसरे चरण में बैंकर्स को प्रशिक्षित किया गया। इसमें विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूर्व बैंकर एवं एक्सपर्ट मुकेश वार्ष्णेय ने पीपीटी के माध्यम सें लाभार्थियों के ऋण आवेदनों के त्वरित निस्तारण, पोर्टल से संबंधित तकनीकी पहलुओं तथा ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने बताया कि इस दोहरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों एवं वित्तीय संस्थानों के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करना है। कोऑर्डिनेटर, धीरेन्द्र सिंह चौहान ने लाभार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में असिस्टैंट कमिश्नर जय प्रकाश, अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार हर्षमान, अपर साख्यिकीय अधिकारी विनायक शंकर तिवारी, सहायक प्रबंधक रामनवल चौहान, रणजीत कुमार वर्मा अन्य रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: 300 लाभार्थियों एवं बैंकर्स को दिया गया प्रशिक्षण