ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरअंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित हों कार्यकर्ता

अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित हों कार्यकर्ता

कलेक्ट्रेट सभागार में भाजपा ने सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक का आयोजन किया। जिसमें काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश के सशक्त नेतृत्व की वजह से भारतवासी दुनियां में...

अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित हों कार्यकर्ता
जौनपुर। निज संवाददाताMon, 24 Sep 2018 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

कलेक्ट्रेट सभागार में भाजपा ने सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक का आयोजन किया। जिसमें काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश के सशक्त नेतृत्व की वजह से भारतवासी दुनियां में कहीं भी भारत माता की जय का उद्घोष करने में हिचक महसूस नहीं कर रहे हैं। कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित हों। 

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि मतदाता सूची में नामों को जोड़कर बूथों पर भाजपा को मजबूत करें। अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि 25 सितम्बर को पार्टी प्रत्येक बूथ पर पं.दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाएगी। 27 को मंडलों में बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण के सम्बंध में योजना तय की जाएगी। बूथ स्तर पर पार्टी के संरचनात्मक ढ़ाचे को मजबूत व मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 30 सितम्बर, एक व दो अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। संचालन जिला महामंत्री डा.अजय कुमार सिंह ने किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें