Jaunpur News: जीवित्पुत्रिका पर्व की तैयारी पूरी, व्रत आज

हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News: जौनपुर में जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत की तैयारी जोरों पर है। महिलाएं पूजा के लिए बाजार में खरीददारी कर रही हैं। पुरुष सुबह पूजा स्थल की साफ-सफाई कर रहे हैं। इस पर्व पर महिलाएं समूह में बैठकर सूर्य देवता का पूजन करती हैं। बाजारों में भीड़-भाड़ और चहल-पहल है।

Jaunpur News: जीवित्पुत्रिका पर्व की तैयारी पूरी, व्रत आज

Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत की तैयारी में शुक्रवार को महिलाएं पूरे दिन व्यस्त रहीं। व्रत रखने वाली महिलाओं के घर के लड़के व पुरुष सुबह पूजा स्थल पर जाकर साफ सफाई किए। शनिवार को पड़ने वाले इस पर्व के लिए खरीददारी करने निकली महिलाओं से बाजार गुलजार रहा। शहर में ओलंदगंज, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, लाइन बाजार, पालिटेक्निक चौराहा समेत अन्य बाजारों में सड़क की पटरी पर दुकानें लगाकर ज्यूतिया गूथने वाले बैठे रहे। आभूषण की दुकानों पर महिलाओं ने सोने-चांदी की ज्यूतिया खरीदा। ग्रामीण अंचल की बाजारों में भी काफी भीड़ भाड़ रही। फल, सब्जी के अलावा चूड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।

जीवित्पुत्रिका व्रत पर सूर्य देवता का पूजन किया जाता है। पूजन नदी, तालाब या कुओं की जगत पर महिलाएं समूह में बैठकर करती हैं। पूजा करने वाली महिलाएं गोंठ में ज्यूतिया माई से सम्बंधित कहानी सुनती और कहती हैं। परम्परा के अनुसार व्रत रखने वाली महिलाएं शाम को स्नान कर नए वस्त्र धारण करके पूजा स्थल पर जाती हैं। जिन महिलाओं के घर किसी को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है या कोई ज्यूतिया का व्रत शुरू करती है तो वह बैंडबाजा के साथ गोंठ में पहुंचती है। वह फल, प्रसाद व पूजापाठ की सामग्री से भरी थाल लिए रहती हैं। पूजा स्थल पर गोंठ बनाया जाता है। उसी गोंठ में बैठकर पूजन किया जाता है। व्रत को लेकर बाजारों में काफी चहल पहल रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: जीवित्पुत्रिका पर्व की तैयारी पूरी, व्रत आज