अनन्त चतुदर्शी पर महिलाओं ने रखा व्रत
Jaunpur News - 0 महिलाओं ने विधि विधान से किया भगवान विष्णु की पूजा गई। भगवान विष्णु की पूजा के बाद उनसे सम्बंधित कथा सुनी गई। पूजा में कच्चे धागे में बांधे गए 14

जौनपुर, संवाददाता। अनंत चतुदर्शी पर शनिवार को महिलाओं ने व्रत रखा। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को घर में विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। कच्चे धागे में 14 गांठ बाधकर पूजा की गई। भगवान विष्णु की पूजा के बाद उनसे सम्बंधित कथा सुनी गई। पूजा में कच्चे धागे में बांधे गए 14 गांठ 14 भुवन के द्योतक हैं। इसी धागे के समक्ष पंचोपकार विधि से पूजन किया जाता है। पूजन के बाद उक्त धागे को पुरुष दाहिने हाथ में और महिलाएं बाएं हाथ में बांधती हैं। धागे को कम से कम एक सप्ताह तक बांधे रखा जाता है।
व्रतधारी महिलाएं पुलिंग अन्न से व्रत का पारण करती हैं। व्रत धारण करने वाली महिलाएं पूजन के बाद रविवार को पूड़ी की जगह पूआ, रोटी की जगह रोटा, गुड़ की जगह शक्कर का सेवन कर व्रत का पारण करेंगी। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। यह व्रत महिलाएं जीवन में सुख-शान्ति और समृद्धि के लिए रखती हैं। हिसं बदलापुर के अनुसार क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी का पर्व विधि-विधान से मनाया गया। भगवान विष्णु और गणेश जी के पूजन के साथ दिन भर पूजा पाठ का कार्यक्रम चलता रहा। जगह-जगह स्थापित दस दिवसीय गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। महिलाओं ने सुबह हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर शाम को पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में दिन भर भजन और दर्शन पूजन चलता रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




