Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsWoman Seeks Help to Find Abandoned Husband After Three Years of Marriage
पत्नी और बच्चों को स्टेशन पर छोड़कर पति फरार

पत्नी और बच्चों को स्टेशन पर छोड़कर पति फरार

संक्षेप:

Jaunpur News - चंदवक ,हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक बाजार निवासी रीमा सोनकर ने थाने में तहरीर देकर पति

Nov 28, 2025 06:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

चंदवक ,हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक बाजार निवासी रीमा सोनकर ने थाने में तहरीर देकर पति को खोजवाने की मांग की है। कहा कि शादी के तीन साल के बाद पति ने पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया और फरार हो गया। रीमा ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व वह घर से भागकर मुंबई गई थी। जहां मंदिर में विक्की से शादी की। दोनों करीब तीन वर्ष तक मुंबई में साथ रहे और इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए। रीमा का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व वह पति और बच्चों के साथ मुंबई से वाराणसी आई थी। ताकि ससुराल जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन वाराणसी स्टेशन पहुंचते ही पति विक्की सोनकर गाड़ी लाने के बहाने उसे और बच्चों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करने के बाद थक-हारकर वह अपनी बहन के घर चली गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति और ससुरालीजन अब उसे अपने घर नहीं रखना चाहते। इस प्रकरण में पीड़िता ने शुक्रवार को थाना चंदवक में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, हालांकि घटना चंदवक थाना क्षेत्र की नहीं है। इसके बावजूद महिला के सहयोग के लिए मामले की जांच की जा रही है।