ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरगोली के छर्रे से महिला घायल

गोली के छर्रे से महिला घायल

क्षेत्र के पिड़रा गांव निवासी 60 वर्षीय महिला मंगलवार की रात लगभग 11 बजे गोली के छर्रे से जख्मी हो गयी। आनन फानन में इलाज के लिए वाराणसी ले गए। लेकिन वहा से वापस कर दिया गया। मजबूरन पुलिस को घटना की...

गोली के छर्रे से महिला घायल
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरThu, 08 Jun 2017 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के पिड़रा गांव निवासी 60 वर्षीय महिला मंगलवार की रात लगभग 11 बजे गोली के छर्रे से जख्मी हो गयी। आनन फानन में इलाज के लिए वाराणसी ले गए। लेकिन वहा से वापस कर दिया गया। मजबूरन पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी भेज दिया गया। उक्त गांव निवासी शांति देवी पांच जून की रात आठ बजे अपने घर के बाहर परिवार के लोगों के साथ बैठी थी। उसी समय गोली चल गयी। कहा से गोली चली किसी को नहीं पता लेकिन छर्रा शांति को आकर लग गया। एक छर्रा पीठ पर, एक हाथ पर, एक आंख के नीचे वाले पलक पर लगी। लोग कुछ समझ नहीं पाए। परिवार वालों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में लोग उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। लेकिन आंख के नीचे लगे छर्रे को निकालने के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाना पड़ेगा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को सूचना देने के बाद उपचार हो पाएगा। परिजन बुधवार को पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मारपीट में युवक का टूटा हाथ चार लोगो पर दर्ज हुआ मुकदमा बरसठी। थाना क्षेत्र के बनकट कारो गांव मे बच्चों के खेलने को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का हाथ लाठी डंडे से मारकर तोड़ दिया। पुलिस ने चार लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। मालूम हो कि गांव में बच्चो के क्रिकेट खेल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के अरविद कुमार को लाठी डंडे से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया और सिर में भी गम्भीर चोट आयी है। अरविंद की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगो गनपति, चोलई, बबलू व सोनू के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें