Jaunpur News: महिला से मारपीट कर सोने की चेन छीनी, मुकदमा दर्ज
Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर के सोगरा गांव में एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोपियों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश कुमार कर रहे हैं।

Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सोगरा गांव में घर के पीछे गई एक महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए गले से सोने की चेन छीनने का मुक़दमा पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त गांव निवासी पूनम यादव पत्नी रणविजय यादव ने पवारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गत 17 अगस्त की सुबह करीब सात बजे वह अपने घर के पीछे गई थीं। उसी समय गांव की ही शिल्पा पुत्री रामलाल व गुड़्डी पत्नी रामलाल वहां पहुंचीं और अकारण गाली-गलौज करने लगीं।
पीड़िता के विरोध करने पर दोनों महिलाओं ने उनके साथ हाथापाई व मारपीट की। इसी दौरान पीड़िता के गले में पड़ी करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन छीनकर आरोपी मौके से भाग निकलीं। आरोप है कि जब पीड़िता ने अपनी चेन वापस मांगी, तो आरोपियों ने देने से साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर 23 अगस्त को मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की अग्रिम जांच उपनिरीक्षक राजेश कुमार को सौंपी गई है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


