भूमि संबंधी विवाद में महिला से मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - केराकत के मुरारा गांव में एक महिला ने अपने परिजनों पर जमीन हड़पने, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

भूमि संबंधी विवाद में महिला से मारपीट

केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव की एक महिला ने अपने ही परिजनों पर जमीन हड़पने के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मुरारा गांव निवासी गीता पत्नी अवधेश ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार को सुबह वह अपने हिस्से के कच्चे मकान पर थी। इसी दौरान विपक्षीगण जबरन कब्जा करने की नीयत से वहां पहुंचकर निर्माण कार्य करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद जेठ रमेश जायसवाल, सास सुमित्रा और जेठानी चंदा ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।

उसे बाल पकड़कर जमीन पर गिराया और लात-घूंसों व डंडों से पीटा, जिससे उसे चोटें आईं। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने तथा अपने और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडे का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।