ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय की अध्यक्ष बनी विशाखा

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अध्यक्ष बनी विशाखा

जौनपुर वरिष्ठ संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जौनपुर द्वारा पूर्वांचल विश्विद्यालय की इकाई रविवार...

पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अध्यक्ष बनी विशाखा
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSun, 24 Jan 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर वरिष्ठ संवाददाता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जौनपुर द्वारा पूर्वांचल विश्विद्यालय की इकाई रविवार को गठित की गई। कार्यकारणी गठन के लिए जिला संयोजक उद्देश्य सिंह व जिला संगठन मंत्री धीरेन्द्र द्वारा व्यवहारिक मनोविज्ञान के सहायक अध्यापक डॉ मनोज पांडेय को चुनाव अधिकारी बनाया गया।

चुनाव अधिकारी द्वारा विशाखा त्रिपाठी को इकाई अध्यक्ष व आदित्य जायसवाल को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया।विश्वविद्यालय कला मंच का दायित्व आशीष मौर्य, विकाशार्थ विद्यार्थी संयोजक राजेश प्रताप मौर्य, सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक देवशरण यादव, थिंक इंडिया संयोजक विवेक सिंह, मीडिया संयोजक नीलेश मिश्रा को बनाया गया।

इकाई उपाध्यक्ष सपना यादव,अरविंद पाण्डेय, रविकांत शर्मा, प्रियांशु त्रिपाठी व इकाई सहमंत्री का दायित्व राहुल यादव, सत्यम पाण्डेय, अनुराग प्रजापति, निखिल सिंह सौंपा गया। विश्वविद्यालय कार्यकारिणी सदस्य आनिकेश पटेल,अमन कुशवाहा, रवि प्रजापति, अनुराग वर्मा, पवन यादव, सचिन पांडेय, सचिन यादव, स्वाति सिंह, अनुराग यादव, विशाल यादव को बनाया गया। प्रबन्ध संकाय कार्य प्रमुख ऋषि पटेल, उमानाथ सिंह प्रद्योगिकी संस्थान कार्य प्रमुख अभिषेक यादव व सह कार्य प्रमुख राजीव गुप्ता को बनाया गया। जिला संयोजक उद्देश्य सिंह व चुनाव अधिकारी डॉ मनोज पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संचालन संयोजक प्रिंस त्रिपाठी ने किया। उक्त अवसर पर शुभम प्रजापति, सुमित सिंह, शशांक, विमल तिवारी समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें