गाली-गलौज का वीडियो वायरल
Jaunpur News - 0 वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की प
जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के किरतापुर गांव के प्रधान के जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों की ओर से निकाले गए विजय जुलूस में नारेबाजी के साथ गाली-गलौज किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने प्रधान सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। किरतापुर गांव के प्रधान विनोद यादव पुत्र स्व. सीताराम यादव लगभग एक वर्ष पूर्व मारपीट के एक गंभीर मामले में जेल गए थे। शुक्रवार को उन्हें उक्त मामले में जमानत मिली, जिसके बाद वे जेल से बाहर आए।
जेल से छूटने पर समर्थकों ने बाइक जुलूस निकालते हुए उन्हें गांव तक पहुंचाया। आरोप है कि इस दौरान जुलूस में नारेबाजी के साथ विपक्ष को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया गया। शनिवार को जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। मामले में विनोद यादव, उनके दो पुत्र अंशुमान यादव तथा अनुराग यादव तथा अमित यादव पुत्र वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि प्रधान के जमानत पर बाहर आने के बाद विजय जुलूस निकाला गया था, जिसमें नारेबाजी और अपशब्दों का प्रयोग किया गया। चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




