भू विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mar 06, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - चन्दवक, हिन्दुस्तान संवाद। परसौड़ी गांव में भू विवाद में दो पक्षों के बीच

भू विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चन्दवक, हिन्दुस्तान संवाद। परसौड़ी गांव में भू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परसौड़ी गांव निवासी सभाजीत ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे उनका भतीजा राजू कुमार घर से काम पर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही जीता प्रसाद, सुरेंद्र राम, अभिषेक कुमार और आदित्य कुमार ने भू विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। सभाजीत का आरोप है कि भतीजे को बचाने पहुंचे विनीत कुमार पुत्र सभाजीत, राजन कुमार एवं उनकी पत्नी चन्दा देवी को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।