बांस काटने को लेकर दबंगों ने युवक को पीटा
Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News - जौनपुर के रामपुर खुर्द गांव में ग्रामसभा की जमीन से बांस काटने को लेकर विवाद हो गया। सचिन पर पड़ोसी गांव के दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जौनपुर, संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव में सोमवार को ग्रामसभा की जमीन से बांस काटने को लेकर विवाद हो गया। उक्त गांव निवासी सचिन पुत्र बरसानेलाल जब बसकोठ से बांस काटने गया, तभी पड़ोसी गांव इमलिया के करीब दस दबंगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर तो आई,लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


