Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsViolent Attack in Jalalpur Ramkumar Pandey Dies After Injuries
मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की मौत

मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की मौत

संक्षेप: Jaunpur News - जफराबाद के जलालपुर क्षेत्र के ताला मझवारा गांव में 24 अक्टूबर को हुई मारपीट में घायल रामकुमार पाण्डेय की शनिवार रात मौत हो गई। पुरानी रंजिश के चलते गांव के अवनीश पाण्डेय और उनके बेटे ने रितिका और उसके पिता पर हमला किया था। रामकुमार को गंभीर चोटें आईं थी, और वाराणसी में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हुई।

Mon, 3 Nov 2025 12:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के ताला मझवारा गांव में 24 अक्टूबर को हुई मारपीट में घायल रामकुमार पाण्डेय की इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। घटना में घायल रितिका पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के अवनीश पाण्डेय उर्फ नीरज पुत्र स्व.शेषमन पाण्डेय तथा उनका लड़का अंश पाण्डेय रॉड और डंडा लेकर दरवाजे पर आये और रितिका तथा उसके पिता राजकुमार पाण्डेय पर हमला कर दिया था। हमले में रामकुमार को गम्भीर चोट आयी थी। वे कोमा में चले गए थे। वाराणसी में उनका उपचार चल रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रविवार को उनकी मौत हो गयी। वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद शव घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। एहतियात के तौर ओर थानाप्रभारी गजानन्द चौबे मय फोर्स मौजूद रहे। मृतक रामकुमार पांडेय के परिवार में दो बेटे 14 वर्षीय ओम पांडेय, 12 वर्षीय अभय पाण्डेय तथा दो बेटियां 16 वर्षीय रितिका पांडेय तथा 18 वर्षीय रिया पांडेय है। मृतक की पत्नी मंजू देवी समेत पुत्र पुत्रियों का रो रो कर बुरा हाल है। थानाप्रभारी गजानन्द चौबे ने बताया कि तहरीर पर अवनीश पाण्डेय तथा उनके पुत्र अंश पाण्डेय पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।