
रामलीला मंचन में दबंगो ने मचाया तांडव
Jaunpur News - सुइथाकला में राम लीला मंचन के दौरान कुछ दबंगों ने बवाल मचाया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया और दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में चल रहे राम लीला मंचन के दौरान शुक्रवार की रात को कुछ दबंगों ने वहां पहुंचकर अचानक बवाल शुरू कर दिया। इससे रामलीला मंचन कर रहे कलाकार और आयोजन के साथ ग्रामीणों में भी खासा आक्रोश बढ़ गया। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के पूरा सम्भलशाह गांव में प्रतिवर्ष की भांति राम लीला का आयोजन किया जाता रहा है। शुक्रवार को जब रामलीला शरू हुआ तो थोड़ी देर बाद कुछ दबंग लाठी डंडे लेकर कुछ लोगों को मारने पीटने लगे और राम लीला को बंद करा कर भाग गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लोगों में हड़कंप मच गया।

राम लीला समिति के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। आखिर में पुलिस की कार्य प्रणाली से नाराज लोगों का गुस्सा बढ़ गया। शनिवार को दस बजे सुबह राम लीला समिति के लोगों के साथ भारी संख्या में ग्रामीणो ने दबगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दिया। बावजूद इसके मुकदमा दर्ज न करने पर लोगों ने सरपतहा थाने पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


