छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में पांच पर केस
Jaunpur News - केराकत के सरायबिरू गांव में चप्पल चोरी के विवाद में मारपीट और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सरायबिरू गांव में चप्पल चोरी के आरोप को लेकर हुए विवाद में मारपीट और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की देर रात पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरायबीरू गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह मार्च की रात करीब नौ बजे उसके भाई फैजान अली के साथ पड़ोस के कुछ लोगों ने मारपीट की। शोर सुनकर जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुपट्टा खींच दिया।
पीड़िता का आरोप है कि मुराद अंसारी, सेराज अंसारी, सादाब अंसारी, इमरान और अनस अक्सर आते-जाते समय अपशब्द कहकर परेशान करते हैं। घटना के बाद आरोपियों ने मुकदमा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और पढ़ाई बर्बाद करने की धमकी भी दी। पीड़िता नीट की तैयारी कर रही है और आरोपियों की हरकतों से मानसिक रूप से परेशान है। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मस्जिद में नमाज के बाद चप्पल चोरी के आरोप को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट हुई। तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


