
ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
Jaunpur News - गंदे पानी और टूटी सड़कों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोशन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कबूलपुर गांव में रविवार को ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्र
जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कबूलपुर गांव में रविवार को ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़कें टूट चुकी हैं और नालियों से गंदा पानी बहने से रास्ते पर चलना दूभर हो गया है। फैसल खान ने बताया कि नाली के पुनर्निर्माण के नाम पर खोदाई कर छोड़ दी गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। गांव के सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछली पट्टी और दक्षिण मोहल्ले में कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिससे रात में अंधेरा रहता है। वहीं महफूज खान ने कहा कि बारिश के दिनों में पूरा रास्ता पानी से भर जाता है, जिससे बच्चों और महिलाओं को दिक्कत होती है।

मुख्य रास्ते पर कूड़ा फेंके जाने से बदबू फैल रही है और बीमारी का खतरा बना रहता है। फॉगिंग और दवा छिड़काव न होने पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम प्रधान मोहम्मद मोजम्मिल ने कहा कि समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जल्द समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शन में याशीर सिद्दीकी, ताहिर, आकिब, महबूब, शाहिद, असलम खान, असरफ अंसारी, अफजाल अंसारी सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




