Jaunpur News: दस दिन से फुंका है ट्रांसफार्मर, आपूर्ति ठप

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर) में ग्रामीणों को पिछले दस दिनों से विद्युत आपूर्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जौकाबाद और हैदरपुर गांवों में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली गायब है, जिससे पेयजल संकट और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीण ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग कर रहे हैं।

Jaunpur News: दस दिन से फुंका है ट्रांसफार्मर, आपूर्ति ठप

Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दो गांवों में पिछले दस दिनों से ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण ग्रामीणों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जौकाबाद गांव में लगा 250 केवीए तथा हैदरपुर गांव में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर 5 जुलाई को जल गया था। तब से दोनों गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, जबकि किसानों को सिंचाई कार्य में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।