Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsVillagers Demand Safe Crossing at Badshahpur Railway Station
बादशाहपुर स्टेशन के पूरब अंडरपास निर्माण की मांग

बादशाहपुर स्टेशन के पूरब अंडरपास निर्माण की मांग

संक्षेप:

Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर के पकड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन के पास आवागमन की समस्या को लेकर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि रेल लाइन पार करने के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं है, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करने पर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।

Dec 10, 2025 12:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के पूरब स्थित पकड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आवागमन की समस्या को लेकर मंगलवार को अशोक कुमार वर्मा उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, नई दिल्ली को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेशन से लगभग 750 मीटर की दूरी पर रेल लाइन पार करने के लिए किसी प्रकार की अधिकृत व्यवस्था नहीं है, जबकि इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आना-जाना करते हैं। इसके अलावा प्रयागराज मार्ग सहित 30 से 40 गांवों के लोगों का भी आवागमन इसी रास्ते से होता है। ग्रामीणों ने बताया कि बादशाहपुर स्टेशन के उत्तरी भाग में कस्बा, बाजार, अस्पताल, मंडी समिति और विद्यालय स्थित हैं, जिसके कारण इस मार्ग का महत्व और बढ़ जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रेलवे दोहरीकरण कार्य के तहत नई रेल लाइन बनने से बिना अंडरपास या सुरक्षित क्रॉसिंग के दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। ज्ञापन में आगे कहा गया है कि वैकल्पिक मार्ग से जाने पर लोगों को लगभग छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। आपातकाल में मरीजों, गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों व रोजमर्रा के कार्यों पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में जीत लाल विश्वकर्मा, प्रदीप पटेल, जमुना प्रसाद, चंद्रेश गुप्त, आशा देवी, बिंद कुमार, शांति देवी, अरुण मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।