ग्रामीणों की सुनी शिकायतें, कल्याणकारी योजनाओं दी जानकारी
Jaunpur News - जौनपुर में शुक्रवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया। बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान के निर्देश दिए। सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। बरसठी ब्लॉक में 33 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से 12 का समाधान किया गया।

जौनपुर, संवाददाता। गांव की समस्या का गांव में ही समाधान... के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाया गया। प्रत्येक ब्लाक के दो-दो पंचायतों में इसका आयोजन किया गया। गौराबादशाहपुर स्थित धर्मापुर ब्लॉक के उतरगावां और कबीरुद्दीनपुर ग्राम पंचायतों में गांव की समस्याओं का नोडल अधिकारियों की देख-रेख आयोजित हुआ। चौपाल में बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने ग्रामीणों की समस्यायें सुनी और उसके निस्तारण का संबंधित को निर्देश दिया। ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। इस दौरान प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव, प्रधान कमला यादव, वंदना यादव, सचिव चंद्रजीत यादव, अरविंद यादव अन्य रहे।
बरसठी ब्लॉक के भगेरी और खंडवा धावा गांव की चौपाल में 33 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 12 मामलों का समाधान कराया गया। भगेरी गांव में बीडीओ वर्षा बंग की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान इंडिया मार्का हैंडपंप, रीबोर, बिजली की समस्या, वृद्धा पेंशन, और राजस्व से संबंधित शिकायतें आईं। खेतासराय क्षेत्र के ढंढवारा खुर्द गांव में बीडीओ पीयूष त्रिपाठी की अध्यक्षता में गांव की समस्या, गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत बीडीओ ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ ने आयुष्मान भारत योजना, संस्थागत प्रसव, पोषण एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व की जानकारी दी। मुफ्तीगंज के सकरा में भी चौपाल लगाया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


