मनबढ़ों से परेशान महिला एसएसपी से लगाई गुहार
Jaunpur News - नौपेड़वा (जौनपुर) की महजबीन पत्नी अनवर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि उनके गांव के मनबढ़ों ने उनके परिवार पर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजे पर चढ़कर गाली दी और लाठी-डंडों से मारपीट की। थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के दक्षिणपट्टी गांव निवासिनी पीड़िता ने मनबढ़ों से परेशान होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से विपक्षियों पर कार्यवाही न होने पर न्याय की गुहार लगाई है। उक्त गांव निवासिनी महजबीन पत्नी अनवर ने सोमवार को जिले के एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाई है कि बीते गुरुवार को बगल के मोहम्मदपुर गांव निवासी शमी, मोहम्मद सेबू, मोहम्मद इस्तियाक, मोहम्मद अनश, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद हम्जा, मोहम्मद ताबिश, मोहम्मद सनी, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद कैप, आरिफ, मोविश उर्फ कल्लू, गनी, सीमाबानो, सायमा आदि ने एक राय होकर रंजिशन दरवाजे पर चढ़कर गाली देते हुए लाठी डंडों व ईंट पत्थर से हमला बोल घर की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की पिटाई कर दी।
परिवारजन किसी तरह घर मे भागकर जान बचाएं। हम लोग थाने पहुँचे तो मुकदमा न लिखकर डांट कर भगा दिया गया। पीड़िता ने कप्तान से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


