मनबढ़ों से परेशान महिला एसएसपी से लगाई गुहार

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - नौपेड़वा गांव की पीड़िता महजबीन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मनबढ़ों ने उनके परिवार पर हमला किया और थाने में शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मनबढ़ों से परेशान महिला एसएसपी से लगाई गुहार

नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के दक्षिणपट्टी गांव निवासिनी पीड़िता ने मनबढ़ों से परेशान होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से विपक्षियों पर कार्यवाही न होने पर न्याय की गुहार लगाई है। उक्त गांव निवासिनी महजबीन पत्नी अनवर ने सोमवार को जिले के एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाई है कि बीते गुरुवार को बगल के मोहम्मदपुर गांव निवासी शमी, मोहम्मद सेबू, मोहम्मद इस्तियाक, मोहम्मद अनश, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद हम्जा, मोहम्मद ताबिश, मोहम्मद सनी, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद कैप, आरिफ, मोविश उर्फ कल्लू, गनी, सीमाबानो, सायमा आदि ने एक राय होकर रंजिशन दरवाजे पर चढ़कर गाली देते हुए लाठी डंडों व ईंट पत्थर से हमला बोल घर की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की पिटाई कर दी।

परिवारजन किसी तरह घर मे भागकर जान बचाएं। हम लोग थाने पहुँचे तो मुकदमा न लिखकर डांट कर भगा दिया गया। पीड़िता ने कप्तान से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।