Jaunpur News: बाल कांवरियों की शोभायात्रा में गूंजा हर-हर महादेव

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: केराकत (जौनपुर) में सावन के अवसर पर बाल कांवड़ियों द्वारा गोमतेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नरहन रामलीला स्टेज से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

Jaunpur News: बाल कांवरियों की शोभायात्रा में गूंजा हर-हर महादेव

Jaunpur News: केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सावन के पावन अवसर पर रविवार को बाल कांवड़ियों द्वारा गोमतेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में बाल कांवड़िये शामिल हुए। कांवड़ियों के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा नरहन रामलीला स्टेज से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों व बाजार का भ्रमण करते हुए शेखज्यादा स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां बाल कांवड़ियों ने पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया, जिसके बाद शोभायात्रा का समापन हुआ।शोभायात्रा में एसएलबीएस स्कूल की ओर से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकीयां भी प्रस्तुत की गई।

झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा के साथ पुलिस के जवान भी तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।आयोजकों के अनुसार बाल कांवड़ियों की यह शोभायात्रा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से निकाली जा रही है। हर वर्ष बड़ी संख्या में बच्चे इसमें शामिल होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: बाल कांवरियों की शोभायात्रा में गूंजा हर-हर महादेव