ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरअत्यंत धीमी गति से हो रही गेहूं की खरीद

अत्यंत धीमी गति से हो रही गेहूं की खरीद

जिले में गेंहू की खरीद काफी धीमी गति से हो रही है। प्रशासन ने जिस सोच के साथ सौ से अधिक केन्द्र खोले थे। उसके हिसाब से अब तक न तो किसान केन्द्र पर...

अत्यंत धीमी गति से हो रही गेहूं की खरीद
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरTue, 09 May 2023 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर। जिले में गेंहू की खरीद काफी धीमी गति से हो रही है। प्रशासन ने जिस सोच के साथ सौ से अधिक केन्द्र खोले थे। उसके हिसाब से अब तक न तो किसान केन्द्र पर पहुंच रहे है और न ही अधिकारी ही किसानों से सम्पर्क साध रहे है। नतीजा अब तक जौनपुर में 2131 एमटी गेंहू खरीदा जा सका। मौजूदा स्थिती को देखते हुए अधिकारी परेशान है। मालूम हो कि जिले में 3253 पंजीकृत किसानो ने ही 621 किसानो ने अपनी उपज को बेचा है। सरकार की ओर से जौनपुर को 15 जून तक 72 हजार एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य मिला है। खरीद बढ़ाने को विभाग कर प्रधानों-किसानों से सम्पर्क करने का दावा कर रहा है। वैसे माना जा रहा है कि किसानों को खेत में व्यापारी अच्छी कीमत नगद के रुप में दे दे रहे है। इसलिए किसान गेंहू बेच दे रहे है। व्यापारी गेंहू के साथ किसान से उसका भूसा भी ले रहा है। ताकि बाजार में वह अच्छा मुनाफा लेकर बेच सके।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें