Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsUttar Pradesh Day Celebrations Documentaries Awards and Cultural Programs Held
उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रेक्षागृह में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रेक्षागृह में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

संक्षेप:

Jaunpur News - फोटो...08, को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित लोगों ने उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म देखी। गृहमंत्री भारत सरकार तथा

Jan 25, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में शनिवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित लोगों ने उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म देखी। गृहमंत्री भारत सरकार तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का उद्बोधन को सुना गया। उत्तर प्रदेश की यात्रा और बदलाव से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। उन्होंने दिव्यांगजन लाभार्थियों को ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया। उद्योग विभाग के लाभार्थियों को सिलाई मशीन दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बाल एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर आईसीडीएस के अन्तर्गत नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह और अजीत प्रजापित ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्यसभा सांसद ने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में दिया जा रहा है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा किसानों और नौजवानों का सम्मान बढ़ा है। आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है। एमएलसी श्री बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि उत्तर प्रदेश न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। यह प्रदेश के विकास, प्रगति और सुदृढ़ व्यवस्था को दर्शाता है। भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह तथा जौनपुर अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी प्वाइंट बनाई गई थी जहां आने जाने वाले लोग अपनी अपनी सेल्फी ले रहे थे। संचालन सलमान शेख और नूपुर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य, परियोजना निदेशक केके पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। डीएम को सम्मानित होते लोगों ने देखा फोटो..11 उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम के मौके पर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में लोगों ने जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र को प्रेरणा स्थल लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होते देखा। उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र को जनपद में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत के गृहमंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस सजीव प्रसारण को प्रेक्षागृह में उपस्थित लोगों ने देखा। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी अजय अम्बष्ट और परमानन्द झा सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। सूचना विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश से जुड़ी मासिक पत्रिका, कैलेंडर का स्टॉल लगाया गया था, किताबों का वितरण आगंतुकों में किया गया, जिससे शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार लोगों में किया जा सके। भूतपूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान उत्तर प्रदेश दिवस पर मुख्य अतिथि ने भूतपूर्व सैनिकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उन्होंने देश की सेवा के लिए उनके योगदानों की प्रशंसा की। इसके अलावा उन्होंने जनपद में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, युवा उद्यमियों को सांकेतिक चेक, पेंशन योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र और खेल के क्षेत्र में उत्कृट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किये। मुख्य अतिथि और अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों एवं बच्चों द्वारा फूलों एवं रंगों से बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम फोटो... 12 संस्कृति उत्सव के प्रथम दिवस पर सेण्ट पैट्रिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, प्रसाद इण्टरनेशनल स्कूल, डॉ.रिजवी लर्नर्स एकेडमी, आरएन टैगोर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज, जनक कुमारी इण्टर कालेज, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसी क्रम में संस्कृति विभाग के गायक अंकुश कुमार ने भजन, राहुल पाठक-सविता पाठक ने विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने ओडीओपी सहित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।