पीसीएस परीक्षा में सफल ननद और भाभी का स्वागत

Apr 07, 2026 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - सुजानगंज में आकृति शुक्ला, जो डिप्टी एसपी बनी हैं, और श्रेया शर्मा, जो कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनी हैं, का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में समाज के लोगों ने उनके योगदान की सराहना की और लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पीसीएस परीक्षा में सफल ननद और भाभी का स्वागत

सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी एसपी बनी आकृति शुक्ला पुत्री अखिलेश कुमार शुक्ला व बहू कमर्शियल टैक्स ऑफिसर बनी श्रेया शर्मा पत्नी अमित शुक्ला निवासी बर्जी कला का पैतृक गांव में प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। सार्वजनिक समारोह में रविवार की देर शाम भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा वर्मा क्षेत्राधिकारी मछली शहर, परमानंद क्षेत्राधिकारी मडियाहू, लालचंद पांडे सेवा नि. जिला जज, सुशील कुमार तिवारी सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक, कमला शंकर मिश्र पूर्व प्रमुख सहित आदि लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बुके और माल्यार्पण से स्वागत किया। वक्ताओं ने इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज को लड़कियों के प्रति अपने सोच को बदलने की आवश्यकता है।

उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए पूरा मौका देना चाहिए। भारी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति भी आकृति शुक्ला और श्रेया शुक्ला का स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन आकृति के बड़े पिता शेषधर शुक्ला ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।