भगवान निषादराज के जन्मोत्सव की तैयारी तेज
Jaunpur News - फोटो...10चर्चा हुई। पांच अप्रैल को मंदिर परिसर में भगवान निषादराज जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूजन-अर्चन के साथ दिव्य भंडारे क

जौनपुर। शहर के जोगियापुर स्थित भगवान निषादराज मंदिर प्रांगण में रविवार को भगवान निषादराज जनसेवा समिति के बैनर तले समन्वय बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। पांच अप्रैल को मंदिर परिसर में भगवान निषादराज जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूजन-अर्चन के साथ दिव्य भंडारे का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि गीता बिंद ने समाज की एकजुटता पर जोर देने की बात कही। संचालन सपा नेता राजकुमार बिंद ने की। समिति के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि जन्मोत्सव में पूरे जनपद से अनुयायियों को आमंत्रित किया जाएगा और आयोजन समाज की आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा।
बैठक में वीआईपी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष रंजना साहनी, सुखराम बिंद, बाबूराम बिंद, नीरज निषाद, शिवपूजन निषाद, रमेश चन्द्र साहनी, जगदीश नारायण निषाद सहित कई लोगों ने सुझाव रखे। इनके अलावा डॉ. विनोद कुमार सहित अन्य रहे। शांति भंग के नौ आरोपियों का चालान शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भू विवाद और मामूली कहासुनी के मामलों में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सबरहद मोलनापुर गांव में भू विवाद के चलते हुई मारपीट में गिरफ्तार आरोपियों में जमीरूद्दीन पुत्र कुतुबुद्दीन, हकीमुद्दीन पुत्र खलील अहमद, दिवाकर राजभर पुत्र अच्छेलाल, अनिकेत राजभर पुत्र श्याम सुन्दर राजभर, अच्छेलाल राजभर पुत्र रूपन राजभर, पंकज कुमार पुत्र राजेन्द्र राजभर, साहिल राजभर पुत्र सुभाष राजभर शामिल हैं, वहीं, मामूली कहासुनी के दौरान डिहवा भादी गांव में हुई मारपीट में सुरेन्द्र मौर्या पुत्र अमरजीत मौर्या, संदीप मौर्या पुत्र छंगू लाल मौर्या गिरफ्तार हुए। कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया। मनबढ़ों की पिटाई से युवक घायल चंदवक। क्षेत्र के खुज्जी गांव में रविवार दोपहर कुछ मनबढ़ युवकों ने गांव के ही एक युवक पर हमला कर दिया। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अशोक सिंह ने तहरीर में बताया कि गांव में उद्घाटन समारोह चल रहा था। वह समारोह में शामिल होने पहुंचे ही थे कि पांच मनबढ़ युवक अचानक उन पर टूट पड़े और पिटाई शुरू कर दी। पिड़ित ने तहरीर में दो नामजद और अन्य अज्ञात युवकों पर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



