देवेंद्र कुमार सिंह बने जौनपुर के नए डीआईओएस
उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। चंदौली में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक का स्थानांतरण जौनपुर के लिए किया गया है। राकेश कुमार का स्थानांतरण अन्य जनपद में किया गया है, और देवेंद्र कुमार सिंह को जौनपुर का नया डीआईओएस नियुक्त किया गया है।

जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चंदौली में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक का स्थानांतरण जौनपुर के लिए कर दिया है। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-6 द्वारा रविवार को पत्र जारी कर दिया गया। वहीं जौनपुर में तैनात वर्तमान डीआईओएस राकेश कुमार का स्थानांतरण अन्य जनपद में कर दिया गया है। उनके स्थान पर देवेंद्र कुमार सिंह को जौनपुर में डीआईओएस के रूप में नियुक्त किया गया है। जिसके बाद जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संयुक्त सचिव सचिव ने पत्र जारी करते हुए कहा कि स्थानांतरित अधिकारी बिना किसी प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
शासन ने निर्देश दिया है कि स्थानांतरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


