Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsUP Board High School and Intermediate Practical Exams Begin with Strict Monitoring
387 केंद्रों पर शुरू हुईं यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं

387 केंद्रों पर शुरू हुईं यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं

संक्षेप:

Jaunpur News - 0 एक दिन में अधिकतम 80 छात्र की होगी परीक्षा, विशेष एप से अंक होंगे अपलोड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। दूसरे चरण के तहत दो से नौ फरवरी तक 387 प्रयोगात्क

Feb 03, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा से पहले जिले में सोमवार को प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। दूसरे चरण के तहत दो से नौ फरवरी तक 387 प्रयोगात्क परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इसमें 59 हजार 537 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा शुरू करा दी गई। सभी प्रधानाचार्यों को शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फर्जीवाड़े पर लगेगी पूरी तरह रोक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रायोगिक परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार नई व्यवस्था लागू की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब परीक्षकों की केंद्र पर मौजूदगी अनिवार्य होगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षक केंद्र की 200 मीटर की परिधि में रहकर ही विशेष मोबाइल एप के जरिए अंक अपलोड करेंगे। एप में जियो-फेंसिंग तकनीक लागू की गई है, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि अंक केवल परीक्षा केंद्र से ही अपलोड किए गए हैं। एप का लिंक और पासवर्ड बोर्ड द्वारा परीक्षकों को पहले ही उपलब्ध कराया जाएगा। 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी प्रायोगिक परीक्षा के लिए जिले को 22 सेक्टरों में बांटा गया है, जहां सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, भूगोल समेत अन्य विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड द्वारा नामित परीक्षक सीधे केंद्रों पर पहुंचेंगे। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी गड़बड़ी पाई गई तो आंतरिक व बाह्य परीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।