जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा का केंद्र हुआ फाइनल
Jaunpur News - 218 केंद्रों पर डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा पर डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा 0 प्रयागराज बोर्ड से छह दिसम्बर तक आपत्तियों क

जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2025 में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। काफी ऊहापोह के बाद जनपद में 218 केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 24 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में डेढ़ लाख से अधिक छात्र, छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड ने छह दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर केंद्रों का निर्धारण कर दिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 218 केंद्रों में 97 एडेड व 118 वित्तविहीन तथा तीन राजकीय विद्यालयों को शामिल किया गया है। इसके लिए 206 केंद्र बनाए गए थे। लेकिन कुछ विद्यालयों ने केंद्र बनाने के लिए पूरा दमखम लगा दिया। जिसकी वजह से परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी बोर्ड ने कर दी। बावजूद इसके कुछ विद्यालयों ने केंद्र की दूरी व छात्र संख्या अधिक होने के लिए आपत्ति की। उस दौरान 258 आपत्तियां बोर्ड को मिलीं। जिसमें 216 ऑनलाइन शेष 42 ऑफलाइन आईं। जिसमें बोर्ड ने 216 आपत्तियों का निस्तारण करते हुए परीक्षा केंद्रों का निस्तारण कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। मालूम हो कि वर्ष 2025 की यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 74 हजार 838 व इंटरमीडिएट के 77 हजार 262 परीक्षार्थी शामिल होंगे। राजकीय और एडेड विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की संख्या कम होने पर डीआईओएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि संसाधन कम होने के कारण इन विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन नहीं किया। वित्तविहीन विद्यालयों में संसाधन पर्याप्त होता है। जिसकी वजह से परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


