University Issues Notices to 12 Employees for Unauthorized Gathering in Jaunpur बिना अनुमति दावत होने पर 12 कर्मचारियों को नोटिस, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsUniversity Issues Notices to 12 Employees for Unauthorized Gathering in Jaunpur

बिना अनुमति दावत होने पर 12 कर्मचारियों को नोटिस

Jaunpur News - वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बिना अनुमति दावत आयोजित करने के मामले में 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के चलते सुरक्षा सुपरवाइज़र को हटाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरTue, 16 Sep 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
बिना अनुमति दावत होने पर 12 कर्मचारियों को नोटिस

जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को परिसर में बिना अनुमति दावत आयोजित करने के मामले को गंभीरता से लिया है। इस प्रकरण में विश्वविद्यालय ने 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले सुरक्षा सुपरवाइज़र को तत्काल हटाने की संस्तुति की है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 14 सितंबर की रात कुछ कर्मचारियों ने मुक्तांगन परिसर में बिना अनुमति दावत का आयोजन किया। अगली सुबह परिसर में गंदगी पाई गई, जो कर्मचारियों की अनुशासनहीनता मानी गई। इस मामले में कुल 12 कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इसी क्रम में विश्वविद्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइज़र पर कार्रवाई की है। नोटिस में कहा गया है कि दावत की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन या चीफ प्रॉक्टर को नहीं दी गई। इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए विश्वविद्यालय ने उन्हें तत्काल हटाने की संस्तुति पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड को भेजी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।