ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरअनियंत्रित बोलेरो नहर में गिरी, किशोरी की मौत

अनियंत्रित बोलेरो नहर में गिरी, किशोरी की मौत

सरपतहा थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव के पास शुक्रवार को अनियंत्रित बोलेरो नहर में पलट गयी। हादसे में वाहन सवार एक किशोरी की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना होते ही स्थानीय लोग काफी संख्या में...

अनियंत्रित बोलेरो नहर में गिरी, किशोरी की मौत
Center,VaranasiFri, 02 Jun 2017 02:23 PM
ऐप पर पढ़ें

सरपतहा थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव के पास शुक्रवार को अनियंत्रित बोलेरो नहर में पलट गयी। हादसे में वाहन सवार एक किशोरी की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना होते ही स्थानीय लोग काफी संख्या में पहुंच गए। वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से घायलों को स्वास्थ केन्द्र पर भेजा गया। सरपतहा क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव निवासी चालक जुलफेर अपने 50 वर्षीय पिता सोहराब व 13 वर्षीया पुत्री मैना के साथ बोलेरो में गांव में जा रहा था। खेतापुर गांव के करीब शारदा सहायक खंड 16 नहर पर जैसे पहुंचा वैसे ही बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी। नहर में पूरा पानी भरा था। घटना होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। लोगों ने नहर में उतरकर किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। तब तक 13वर्षीया मैना की मौत हो चुकी थी। पिता-पुत्र दोनों गम्भीर रूप से जख्मी थे। 108 एम्बुलेंस को फोन कर सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों को अस्पताल भेजा गया। वाहन को किसी तरह से बाहर निकालने का प्रयास चलता रहा। घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी अरविन्द पांडेय हमराहियों के साथ पहुंच गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें