सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद।सोशल मीडिया के माध्यम से विवाद और अशांति फैलाने का प्रयास दो

सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार

सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद।सोशल मीडिया के माध्यम से विवाद और अशांति फैलाने का प्रयास दो युवकों को महंगा पड़ गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरेरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि कुछ युवक सोशल मीडिया पर समूह बनाकर आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त हैं तथा विवाद और मारपीट की घटनाओं को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नितेश पटेल पुत्र विजय बहादुर पटेल निवासी भानपुर तथा दीपक चौहान पुत्र हीरेंद्र चौहान निवासी कठवतिया को हिरासत में लिया।

दोनों के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में चालान किया गया।प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर माहौल खराब करने, धमकी देने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर पुलिस की लगातार निगरानी है। ऐसे तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लाल मोहर राम, हेड कांस्टेबल अनवर अहमद, कांस्टेबल विकास मिश्रा तथा कांस्टेबल नयन कुमार शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।