ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरधारदार हथियार से मारकर दो महिलाओं को किया घायल

धारदार हथियार से मारकर दो महिलाओं को किया घायल

क्षेत्र के सरैया गांव में सोमवार को मामूली विवाद में एक मनबढ़ व्यक्ति ने अपने पट्टीदारी की दो महिलाओं पर फरसे से हमला कर दिया। इसमें दोनों गम्भीर रूप...

धारदार हथियार से मारकर दो महिलाओं को किया घायल
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरMon, 18 Jan 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जफराबाद। क्षेत्र के सरैया गांव में सोमवार को मामूली विवाद में एक मनबढ़ व्यक्ति ने अपने पट्टीदारी की दो महिलाओं पर फरसे से हमला कर दिया। इसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उक्त गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी दिनेश गिरि की नतिनी दरवाजे पर खेल रही थी। उस समय उनका पड़ोसी धर्मेंद्र गिरि पुत्र रामधनी गिरि अपना ट्रैक्टर उनके दरवाजे पर लाकर घुमाने लगा। निर्मला ने यह कहते हुए मना किया कि वह ट्रैक्टर सड़क पर घुमाए। इसी बात पर दोनों में कहा सुनी होने लगी। इसके बाद धर्मेंद्र ने फरसे से निर्मला पर प्रहार कर दिया, जिससे निर्मला का ऊपर का होठ कट गया तथा एक दांत टूट गया। बीच बचाव करने आयी उसकी देवरानी सुमन पुत्र दिनेश गिरि को भी मार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गयी है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें